SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 2, 2026 9:53 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण

मोदी सरकार का मुख्य एजेंडा रोजगार, बजट से पहले PM Modi ने दिया बड़ा संकेत।

Share This News

Narendra Modi 2

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी की बजट को लेकर अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक।
  • विकसित भारत, पूंजीगत व्यय और रोजगार सृजन पर चर्चा।
  • 23 जुलाई को 2024-25 का पेश होगा बजट।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट।

New Delhi, R Kumar: Union Budget 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के टॉप अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बैठक में मौजूद रहीं। बैठक के दौरान विकसित भारत, पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और रोजगार पैदा करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस बार बजट में मोदी सरकार का फोकस रोजगार सृजन पर ज्यादा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने भी रोजगार पैदा करने के साथ-साथ विकसित भारत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों में सुरजीत भल्ला, ए के भट्टाचार्य, प्रोफेसर अशोक गुलाटी, गौरव बल्लाभ, अमिता बत्रा, महेन्द्र देव और के वी कामथ आदि शामिल थे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में 2024-25 के बजट को पेश करने वाली हैं। अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अन्य सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री की बैठक में भाग लिया।

मोदी 3.0 का बड़ा आर्थिक दस्तावेज होगा बजट

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बड़ा आर्थिक दस्तावेज होने वाला है। इस बजट में अन्य बातों के अलावा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप मिलने की उम्मीद है। पिछले महीने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संकेत दिया था कि सरकार सुधारों की गति को तेज करने के लिए ऐतिहासिक कदम

विशेषज्ञों ने की सरकार से कई मांग

कई विशेषज्ञों ने सरकार से आम आदमी को टैक्स में राहत देने की मांग की है ताकि लोग ज्यादा खर्च कर सकें। साथ ही उन्होंने महंगाई को कम करने और अर्थव्यवस्था की गति को बढ़ाने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया है। बता दें कि 2023-24 में अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.2 प्रतिशत रही थी। लोकसभा चुनावों के चलते, सीतारमण फरवरी में पहले ही 2024-25 के लिए एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। कई विशेषज्ञों ने सरकार से उपभोग को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी को कर में राहत देने और मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने और आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.

एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील

घोसी, मऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग के बाद मतदाता.