SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 8, 2026 3:51 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती।

Share This News

58dd7191fbf336497a1872c0aa8018c51718437381409624 Original

Patna, News Desk: बिहार के मुख्यमंत्री  Nitish Kumar को शनिवार सुबह अचानक से तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें Patna के Medanta Hospital ले जाया गया।

हड्डी रोग विभाग में चला इलाज

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान महीनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद केंद्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा।

चुनाव के दौरान भी सीएम नीतीश की बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि सीएम नीतीश की लोकसभा चुनाव के दौरान भी तबीयत बिगड़ने की सूचना आई थी. बीजेपी नेता पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के देहांत होने की सूचना के बाद सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए थे. इस वजह से वो सुशील कुमार मोदी के दाह संस्कार कार्यक्रम में भी नहीं पहुंच सके. इसके साथ ही वो पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन में भी नहीं जा सके और इस दौरान सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया था. वहीं, सूचना ये भी आ रही है कि सीएम नीतीश मेदांता अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे.

29 जून को दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

29 जून को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है, जिसमें नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उपस्थित रहना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि इसी महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सीएम दिल्ली गए और सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी से दो नेताओं को जगह दिलाई।

कैबिनेट की बैठक बेरोजगारी भत्ता समेत कई फैसले

एक दिन पहले ही शुक्रवार को नीतीश कुमार ने तीन महीने बाद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में बेरोजगारी भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते जैसे 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए।

अस्पताल से लौट आए हैं सीएम आवास

सीएम हाउस से करीबीयों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। हाथ में दर्द होने के कारण वह इलाज के लिए अस्पताल गए थे। डॉक्टर से परामर्श के बाद अस्पताल से वापस सीएम हाउस लौट आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.