SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 6, 2026 4:46 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

PM मोदी का शाम 5 बजे वाराणसी में Road Show, मंगलवार को करेंगे नामांकन- जानें पूरा कार्यक्रम।

Share This News

Hvgh

Varanasi, News Desk: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग जारी है। वहीं, बाकी बची सीटों के लिए चुनाव-प्रचार भी अपने चरम पर है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को यानी अब से कुछ देर में ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो करेंगे।

5 किलोमीटर का होगा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच किलोमीटर का लंबा रोड शो होगा। जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के गेट चौराहे से शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक ‘महामना’ पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहीं रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर- 4 पर समाप्त होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो है। पीएम मोदी के रोड शो में लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से काशी विश्वनाथ धाम तक ‘मिनी इंडिया’ की झलक पेश की जाएगी। तमाम राज्यों के लोग पारंपरिक पोशाक में पीएम का स्वागत करेंगे। उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर मिश्र सक्रिय रूप से कई सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें पीएम के रोड शो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

वाराणसी में PM मोदी बिताएंगे रात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 5:00 बजे रोड शो करेंगे और रात वाराणसी में ही बिताएंगे।

मंगलवार को PM मोदी करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पीएम सुबह 10:15 बजे काल भैरव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 10:45 बजे मिनट पर NDA नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ सियासी माहौल को टटोलेंगे। पीएम 11: 40 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 12:15 बजे पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। फिर पीएम झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.