SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 6, 2026 6:43 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की रैली के खिलाफ भाजपा निकालेगी मार्च, हजारों लोग होंगे शामिल।

Electromagnetic Bomb मारकर इजरायल ईरान को भेज देगा पाषाण युग में, कितना खतरनाक है यह बम?

Share This News

Untitled5 640x400

तेल अवीव: इजरायल का जब से हमास से जंग जारी है तब से पूरे खाड़ी में तनाव बयाप्त है। पिछले दिनों सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इजरायली द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।

ईरान को कार्रवाई करने का अधिकार

इजरायली खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें और ड्रोन के जरिए इजरायल को निशाना बना सकता है। इस डर से इजरायल के कई महत्वपूर्ण इलाकों में जीपीए सर्विस को ब्लॉक कर दिया गया है। इस बीच ब्रिटिश मीडिया ने ईरान को खास तौर पर डिजाइन किए गए Electromagnetic Bomb की ताकत बताकर धमकी दी है। द संडे टाइम्स ने रविवार को बताया कि इजरायल सैन्य संघर्ष की स्थिति में विशेष रूप से डिजाइन किए गए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बम से ईरान के इलेक्ट्रिक नेटवर्क को नष्ट कर सकता है। वहीं ईरान ने धमकी दी है कि उसे जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।

Electromagnetic Bomb से ईरान को कितना खतरा

लंदन से छपने वाले अखबार द संडे टाइम्स में एक अमेरिकी विशेषज्ञ के हवाले से कहा गया है कि इस प्रकार के एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बम को जमीन के ऊपर विस्फोटित करने से एक इलेक्ट्रो मैग्नेटिक पल्स पैदा होगी, जो जमीन पर काम करने वाले सभी तकनीकी उपकरणों को बाधित कर देगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेहरान की परमाणु सुविधाओं पर संभावित हमले के संबंध में इजरायल द्वारा नई तकनीक के उपयोग को चर्चा में लाया गया था। ब्रिटिश अखबार ने कहा कि इस तरह का कदम ईरान को “पाषाण युग में वापस भेज देगा।” रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तरह का बम गामा किरणों को फैलाता है। इससे यह आसपाक से इलेक्ट्रिक उपकरणों को जलाकर खाक कर देता है।

Electromagnetic Bomb कितना घातक

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बम को ई-बम के नाम से भी जाना जाता है। एक ऐसा हथियार है जो ऊर्जा की एक पल्स बनाने के लिए एक तीव्र विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र का उपयोग करता है। यह बम मनुष्यों या इमारतों को नुकसान पहुंचाए बिना इलेक्ट्रॉनिक सर्किटरी को प्रभावित करता है। यह पल्स अस्थायी रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम को अक्षम कर देता है। इसके अलावा कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टमों को ठप कर देता है। यह बम बहुत उच्च स्तर की इलेक्ट्रॉनिक सर्किटरी को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। इस प्रकार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक बम कंप्यूटर, रेडियो और वाहनों में इग्निशन सिस्टम सहित बिजली का उपयोग करने वाली किसी भी प्रकार की मशीन को अक्षम कर देता है। यानि पूरी तरह से सामने वाला को पंगु बना देता है। हालांकि खबर ये भी है कि ईरान भी अपनी तरफ से अमेरिका को इस पुरे जंग से दूर रहने को कहा है। दोनों तरफ से हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.

1 नवंबर को दिल्ली में होगा दंगल, कांग्रेस की

New Delhi, News Desk:1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान.