SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 18, 2026 11:52 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।

West Bengal में ED के बाद अब NIA की टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल।

Share This News

Nia Team Attacked In Bengal Bhupatinagar Protests Blast Cast Raid Officer Injured 065310306 16x9 0

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों ED के टीम पर हुए हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब प्रदेश के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में शनिवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम पर हमला हो गया। NIA officer ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर पर 2022 में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए वहां पहुंचे थे, तभी उग्र भीड़ ने उनकी कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे गाड़ी की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक अधिकारी घायल हो गया।

NIA बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए थी

NIA ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआइए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। जब एनआइए दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी तभी ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआइए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। NIA टीम की ओर से मनबेंद्र जाना और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। NIA officer मोनोब्रोतो जाना को ही गिरफ्तार करने मौके पर पहुंचे थे।  एनआईए सूत्र ने बताया कि छापेमारी से पहले केंद्रीय जांच  एजेंसी की ओर से स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया था, फिर भी उचित सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। घटना के संबंध में NIA द्वारा स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।

3 दिसंबर 2022 को विस्फोट में तीन लोगों की हुई थी मौत

एनआईए अधिकारी द्वारा दायर शिकायत के आधार पर, भूपतिनगर पुलिस स्टेशन द्वारा मुख्य आरोपी मोनोब्रोतो जाना, उसके परिवार के सदस्यों और अन्य अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 332, 353, 186, 323, 427, 34 और पीडीपीपी अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act, 1984) की धारा 3 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उग्र भीड़ द्वारा पत्थरबाजी के बीच एजेंसी ने मोनोब्रोतो जाना को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 3 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर में एक कच्चे घर में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

संदेशखाली में ED पर हुआ था हमला

इस घटना ने 5 जनवरी की यादें भी ताजा कर दीं, जब राशन घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान उत्तरी 24 परगना के संदेशखाली इलाके में ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप.