SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 8, 2026 1:50 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और गोमती चक्र से खुलेगी किस्मत?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या अब खरीदने का सही मौका?-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"-"मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027 में खिसक जाएगा सवर्ण वोट बैंक?"

CM केजरीवाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली हाई कोर्ट का अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार।

Share This News

1694379 Delhikejariwal

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माननीय दिल्ली हाईकोर्ट में नई याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की। इस याचिका पर आज गुरुवार को न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और मनोज जैन की पीठ ने सुनवाई की। सीएम केजरीवाल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए ईडी द्वारा कठोर कार्रवाई करने के मामले में कोई भी आदेश पारित करने से इनकार किया। साथ ही दिल्ली सीएम की याचिका पर जांच एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार

हाई कोर्ट ने केजरीवाल को दंडात्मक कार्रवाई से कोई अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर हम अंतरिम राहत देने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ED से जवाब मांगा और मामले को 22 अप्रैल, 2024 के लिए सूचीबद्ध कर दिया। दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की ओर से जारी 9वें समन में भी सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने इस समन पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि चुनाव सिर पर हैं। मैं कह रहा हूं कि अभी समन न करें। इस पर कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने समन का जवाब दिया है? सिंघवी ने कहा कि हर नोटिस का जवाब दिया, मैंने इनसे पूछा कि मुझे ये नोटिस किस आधार पर दिए जा रहे हैं? सीएम होने के नाते, AAP प्रमुख होने के नाते? पर इन्होंने मुझे मेरे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। मुझे कोई भरोसा नहीं दिया गया। मैं जांच में शामिल होने के लिए, सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मैं वर्चुअली पेश हो जाउंगा। मुझे गिरफ्तारी से संरक्षण चाहिए।

कानून से बाहर हम कुछ नहीं कर सकते: ईडी
हाई कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या आप बता सकते हैं कि आप केजरीवाल को किस कैपेसिटी में जांच में शामिल होने के लिए बुला रहे है? एएसजी एसवी राजू ने कहा कि एक इंडीविजुअल के नाते। कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके पास उनके खिलाफ कोर्ट मटीरियल है? ईडी ने कहा कि जी मटीरियल है।अदालत ने पूछा कि क्या आप वो मटीरियल कोर्ट के सामने रख सकते हैं? ईडी ने कहा कि जी। इसपर कोर्ट ने कहा कि अगर वह आपके सामने पेश हो जाते हैं तो क्या यह भरोसा दे सकते हैं कि अभी उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न की जाए। ईडी ने जवाब दिया कि हम जो करेंगे वो कानून के मुताबिक ही होगा, कानून से बाहर हम कुछ नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

दीपावली: धनवर्षा के नाम पर महा-ठगी!, शंख, झाड़ू और

News Desk: देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों.

Gold-Silver Price: सोना ₹1,286 और चांदी ₹4,279 सस्ती! क्या

Gold Silver Latest Rate : इस वक्त की जो सबसे बड़ी खबर.

“मोदी-योगी के गढ़ में BJP को झटका! क्या 2027

Patna; R.K.Mishra: MLC चुनावों के नतीजे आ गए। कहीं खुशी है तो.